भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया, 2-0 की अजेय बढ़त बनाई, मिलर का शतक बेकार

IND vs SA 2nd T20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 237 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में 61 रन और केएल राहुल ने 28 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी शानदार अंदाज में रन चेज किया। अर्शदीप सिंह ने अफ्रीकी पारी के दूसरे ओवर में ही दो विकेट ले लिए थे। तब लगा था कि दक्षिण अफ्रीकी टीम फिर से चोक कर जाएगी, लेकिन इसके बाद डेविड मिलर और क्विंटन डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी की। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 174 रन की नाबाद साझेदारी की। मिलर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना दूसरा शतक लगाया। वह 47 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, डिकॉक 48 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। 

भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर टी20 सीरीज अपने नाम की है। कप्तान रोहित शर्मा के नाम यह उपलब्धि जुड़ गई है। इससे पहले 2015 में द.अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराया था। वहीं, 2019 में दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। वहीं, 2022 में पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। पांचवां मैच बारिश के कारण धुल गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *