स्कूल में गरबा नाइट्स :उत्साह का अभूतपूर्व प्रदर्शन

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
जिले के एंजल एंग्लो हाई स्कूल सहित जिले भर में नवरात्रि पर 9 दिनों तक गरबा की धूम मची हुई है। चारो ओर रास गरबा और डांडियों की गूंजसे माहौल भक्तिमय और आनंद मय हो गया है। गरियाबंद के एंजल एंग्लो हाई स्कूल में नवरात्रि छ्त्समी पर गरबा का आयोजन किया गया. नवरात्रि के पावन अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं हेतु गरबा डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विषेश वेशभूशा पहनावे के साथ गरबा नृत्य किया।
समारोह के अवसर पर शाला के प्राचार्य, उपप्राचार्य, समस्त शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के तैल चित्र पर प्राचार्य, उपप्राचार्य ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पूजन वंदन कर किया। छात्र-छात्राओं ने नवरात्रि व दशहरा के संबंध में जानकारी देते हुए मां दुर्गा की पूजा व नवरूपों के बारे में वर्णन किया। इस पावन पर्व की महत्ता के साथ-साथ दशहरा पर्व की भी विस्तृत जानकारी दी। नवरात्रि के उपलक्ष्य में छात्राओं ने गरबा नृत्य की मनमोहक व नयनाभिराम प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर छात्राओं ने विविध संगीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।स्वदेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *