पाटन. जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू आज सेवा सहकारी समिति सुरपा का औचक निरीक्षण करके किसानों को खाद,बीज एवं ऋण के संबंध में समिति एवं किसानों के बीच आ रही दिक्कतों को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।सभी किसान खरीफ फसल की तैयारी में जुट गए है।
शाखा प्रबंधक एस के मोहबिया ने जानकारी दिया 217 किसानों को 70 लाख नगद एवं 15 लाख खाद ऋण सोसायटी के माध्यम से प्रदान किया जा चूका है।। अशोक साहू ने कहा सेवा सहकारी के अंतर्गत सुरपा,टेमरी,धमना,के सभी किसानों को खाद, बीज,नगद ऋण जल्द ही पूरा करके खरीफ फसल की तैयारी में लग जायेंगे। किसानों को खेती की तैयारी करने में किसी तरह की तकलीप समिति द्वारा नही आनी चाहिये परेशानी आने पर बर्दास्त नही की जाएगी। मौके पर डॉ सरोज साव, उमेश साहू,रूपचंद देवांगन,मोहन,दुर्गा साहू,मोती धर्मगुड़ी,पोषण,टेमन साहू सहित किसान भाई उपस्थित थे।
