अमानत में खयानत का आरोपी गिरफ्तार ..

रविन्द्र दीक्षित की रिपोर्ट,,,

छुरा …..मामला थाना छुरा क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्र ग्राम पंक्तिया का है जहा वर्ष 2021 में फड़ प्रभारी रहे आरोपी पवन यादव द्वारा शासन के नियमों के विरुद्ध किसानो से 40 किलोग्राम से अधिक मात्रा मे धान खरीदी कर अपने समिति प्रबंधक भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर 269 बोरी धान की अफरा तफरी कर गबन करने की शिकायत पर थाना छुरा मे वर्ष 2021 मे अपराधिक न्यास भंग के मामले मे थाना छुरा के अपराध क्रमांक 12/2021 धारा 408, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था विवेचना दौरान समिति प्रबन्धक् भूपेंद्र यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था फरार आरोपी पवन यादव की पुलिस पता तलाश कर रही थी जिसके तहत दिनांक 29.09.2022 को सूचना एवम मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी पवन यादव का पता साजी हेतु ग्राम कठिया थाना नवापारा में गया जहा आरोपी पवन यादव को ग्राम कठिया में दबिश देकर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया साथ ही अन्य प्रकरण अपराध क्रमांक 124/2022 धारा 409 भादवि के विरुद्ध दिनांक 27 .09.2022 को सहकारी सेवा समिति मर्यादित खंडमा में प्रबंधक के पद पर रहते हुए किसानों की ऋण वसूली की राशि लगभग 2098179 रुपये तथा उपभोक्ता बिक्री राशि ₹20362 को गबन कर फरार होने की रिपोर्ट पर अपराध धारा 409 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था सूचना पर जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान श्रीमान जेआर ठाकुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
चंद्रेश सिह ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छोरा की टीम द्वारा ग्राम कठियाँ रवाना होकर आरोपी पवन यादव को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर थाना लाई जहां थाना छुरा के दोनों मामलों में आरोपी से पूछताछ कर अपराध में संलिप्तता पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है
उपरोक्त कार्यवाही में विशेष भूमिका सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही ।

गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार यादव पिता बिसाहू राम यादव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम खंडमा थाना छुरा जिला गरियाबंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *