विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर फेकारी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पाटन। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर फेकारी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के आरएचओ बसंत कुमार साहू व आरएमए दीपक क्षत्रिय के द्वारा लोगों को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को बताया कि हम स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर व नियमित रूप से एक्सरसाइज करके हृदय रोगों के साथ साथ अन्य बीमारियों से अपने शरीर को बचा सकते है
साथ ही ह्रदय रोगों के लक्षणों व उनसे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दिए व नागरिकों से अपील की है की नियमित तौर पर ब्लड प्रेशर व रक्त शर्करा की जांच कराते रहना चाहिए सभी प्रकार की जांच हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में पूर्णता निशुल्क में उपलब्ध है इस अवसर पर 30 लोगो की बीपी व ब्लड शुगर की जांच की गई ।जागरूकता कार्यक्रम में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के आरएचओ बसंत साहू ,मधु साहू ,आरएमए दीपक क्षत्रिय के साथ ग्राम सरपंच टिकेश्वर साहू व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *