पाटन---भाजपा मध्य पाटन मंडल द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2022 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत दिनांक 30.09.2022 दिन शुक्रवार कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह रखा गया है।
कोरोना योद्धाओं का सम्मान कार्यक्रम
*दिनांक - 30 सितम्बर 2022*
*दिन - शुक्रवार*
11:00 बजे पुलिस कर्मियों का सम्मान
स्थान – पुलिस थाना पाटन
11:30 बजे स्वास्थ कर्मियों का सम्मान
स्थान – सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पाटन
12:00 बजे सफाई कर्मियों का सम्मान
स्थान – नगर पंचायत पाटन
1:30 बजे पत्रकार का सम्मान
किया जावेगा उक्त जानकारी कार्यक्रम प्रभारी पार्षद योगेश भाले ने दिया
उपरोक्त कार्यक्रम में विजय बघेल सांसद दुर्ग,माननीय सच्चिदानंद उपासने विधान सभा प्रभारी, जितेन्द्र वर्मा अध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग,महामंत्री द्वय मललित चंद्राकर जी,माननीय नटवर ताम्रकार जी,माननीय कांतिलाल बोथरा प्रभारी जिला सेवा पखवाड़ा,श्रीमती हर्षा चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, लालेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन,श्री लोकमणि चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर पाटन की पावन उपस्थिति में संपन्न होगा।
उक्त कार्यक्रम में मध्य पाटन मंडल में निवासरत प्रदेश पदाधिकारीगण,जिला पदाधिकारी गण,जिला के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ,मंडल के समस्त वरिष्ठ गण,स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य गण,मंडल के पदाधिकारी गण,पार्षद गण,छाया पार्षद गण,मंडल के कार्यकारिणी सदस्यगण,मंडल के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी गण,कार्यकरणीगण,बूथ के अध्यक्ष एवं भाजपा के समस्त सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य एवं प्रार्थनीय है।
