पति के ताने मारने से परेशान पत्नी ने अपने पति की हत्या,मामला पाटन क्षेत्र के ग्राम कापसी का

पाटन । अम्लेश्वर थाना क्षेत्र  में एक महिला ने अप्राकृतिक सेक्स करने पर अपने पति की हत्या कर दी। पत्नी ने टंगिया से उसका गुप्तांग काट दिया और शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। पुलिस ने सोमवार शाम आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि उसका पति काली कहकर चिढ़ाता था। मामला ग्राम कापसी का है।
बेडरूम में फर्श पर मिला था खून से लथपथ शव
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे डायल-112 को सूचना मिली कि ग्राम कापसी के सतनामी पारा में अनंत सोनवानी की  हत्या कर दी गई है। पुलिस पहुंची तो अनंत का शव उसके ही बेडरूम की फर्श पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। धारदार हथियार से उसके गले, गाल, कान, पेट और गुप्तांग पर वार के निशान थे। 
पत्नी से पूछताछ में शक हुआ तो खुला मामला
इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों से पूछताछ शुरू की।  इस दौरान अनंत की पत्नी संगीता सोनवानी से पूछताछ हुई तो उसके जवाब गोलमोल थे। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और सख्ती से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। साथ ही वारदात में प्रयुक्त हथियार की भी जानकारी दी। 
पत्नी को ताना मारता, करता था मारपीट
संगीता ने पुलिस को बताया कि अनंत उससे अक्सर अप्राकृतिक सेक्स किया करता था। साथ ही उसे ताना मारता कि वह काली है। मर्दों जैसी दिखती है और आए दिन मारपीट करता। रविवार रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। अनंत ने फिर अप्राकृति सेक्स किया तो गुस्से में संगीता ने घर में रखी टंगिया से उस पर वार कर दिया
वारदात में प्रयुक्त हथियार पुलिस ने बरामद किया
टंगिया से उसका गुप्तांग काट दिया और एक के बाद एक कई वार किए। इससे अनंत की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद संगीता ने टंगिया को कुएं में फेंक दिया। जबकि खून से सनी साड़ी बेड के नीचे छिपा दी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार और साड़ी बरामद कर ली है। संगीता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मामले को सुलझाने में एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर का कुशल निर्देशन एवं निरीक्षक राजेन्द्र यादव थाना प्रभारी अमलेश्वर, उप निरीक्षक जे.पी. सिदार, सउनि गणेश राम साहू प्र.आर. सुनील वर्मा, आरक्षक विपेन्द्र देवांगन, आरक्षक लक्ष्मीकांत वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *