शारदीय नवरात्रि में उतई नगर के श्री सिद्धेश्वरी दुर्गा शीतला मंदिर,बंजारी मंदिर,श्रीराम दरबार मंदिर में आस्था के जोत जलाए

उतई।शारदीय नवरात्रि में नगर के श्री सिद्धेश्वरी दुर्गा शीतला मंदिर,बंजारी मंदिर,श्रीराम दरबार मंदिर में आस्था के जोत जलाए गए इसके साथ साथ नगर के बाजार चौक,आदर्श नगर बजरंग नगर बस स्टैंड डूमरडीह उतई में दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किए गए इसके अलावा हथखोज पारा में मां काली की प्रतिमा स्थापित किए गए है।श्री सिद्धेश्वरी दुर्गा शीतला मंदिर में नगर पुरोहित पंडित उमाशंकर अवस्थी द्वारा अभिजीत मुहूर्त में पूजा अर्चना किए एवम बंजारी मंदिर में पंडित अरविंद शर्मा ने पूजा अर्चना किया।नगर के सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर में इस बार 343 मनोकामना ज्योति कलश ,एवं बंजारी मंदिर में 39 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए है।इसके अलावा दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर शीतला मंदिरो में ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *