लॉकडाउन में धड़ल्ले के साथ हो रही है लकड़ी कटाई

पाटन. पाटन क्षेत्र के गांव-गांव में लॉकडाउन में भी अवैध लकड़ी कटाई कर आरा मिलों में लकड़ी की चिराई का काम जारी है। स्थानीय प्रशासन को ठेंगा दिखाकर लकड़ी कोचिया किसानों के खेतों में जाकर प्रतिबंधित कौहा, महुवा सहित अन्य फलदार पेड़ो की कटाई कर लकड़ी मील में ले जाकर अवैध रूप से चलाया जा रहा है। रात तो रात दिन के उजाले में भी लकड़ी माफियाओं द्वारा हरे पेड़ की कटाई और चिराई किए जा रहे है। स्थानीय प्रशासन के नाक के नीचे लॉक डाउन में भी लकड़ी का धंधा फल फूल रहा है। वन विभाग की भी नजर अवैध धंधे के तरफ नहीं है। लॉकडाउन में अवैध लकड़ी मील में लाकर चिराई का काम जोरशोर से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *