धमतरी. विकासखंड मगरलोड से 25 किमी दूर ग्राम पंचायत भेण्ड्री में ह्दय विदारक घटना सामने आई है। एक कलयुगी पिता ने सिर्फ एक गिलास पानी नहीं देने पर अपने बेटा की हत्या कर दी। और लाश घर में छिपा दिया। हत्या के बारे में आरोपी ने अपने पत्नी को भी नहीं बताया। सुबह जब गुस्सा शांत हुआ तो इसकी जानकारी सरपंच को दी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को परमेश्वर साहू (30 वर्ष) ने सुबह 7 बजे अपने बेटे सागर साहू (13) से पानी मांगा लेकिन सागर ने पानी नहीं दिया। इससे परमेश्वर आवेश में आ गया, और बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद नाबालिग बेटे के शव को आरोपी परमेश्वर साहू ने घर के पलंग में ही छुपा कर रख दिया था।
शाम को जब उसकी मां काम से लौटी तो अपने पति से पूछा कि बेटा कहा गया गया है, दिखाई नहीं दे रहा है। इस पर आरोपी ने झूठ बोलते हुए कहा कि दोस्त के घर में सोने के लिए गया है। सुबह पत्नी काम के लिए निकल गई। इसके बाद आरोपी सरपंच के पास गया और बेटे की हत्या करने की जानकारी दी। सरपंच ने तत्काल मगरलोड पुलिस को वारदात की सूचना दी।इस सूचना के बाद मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले का पड़ताल किया। मौके से शव बरामद कर मगरलोड पुलिस ने हत्यारे पिता परमेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि आवेश में बेटे की हत्या दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मगरलोड पुलिस हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
