जयंती विशेष : पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

  • अंत्योदय की अवधारणा के जनक है पं. दीनदयाल उपाध्याय – जितेन्द्र वर्मा

दुर्ग। नया बस स्टैंड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। इस दौरान हुए संक्षिप्त कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय देश के महान विचार को में से एक है जिन्होंने देश के लिए एक नई आर्थिक नीति के रूप में एकात्म मानवदर्शन को ना केवल प्रतिपादित किया बल्कि उसकी विस्तृत व्याख्या भी की। व्यक्ति से परिवार परिवार से ग्राम- ग्राम से समाज और समाज से राष्ट्र तक कड़ियों को जोड़ते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान की अवधारणा उनके द्वारा की गई। पं. दीनदयाल द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानवदर्शन के प्रतिपादन से पहले विश्व में अनेकों विचारधाराएं साम्राज्यवाद, पूंजीवाद, साम्यवाद, समाजवाद जैसी विचारधाराएं प्रचलन में रही परंतु कोई भी विचारधारा भारतीय पृष्ठभूमि की नहीं रही, इनमें से साम्यवाद और समाजवाद की विचारधारा भारतीय पृष्ठभूमि की नहीं होने के कारण भारत में सफल नहीं हो सकी क्योंकि सभी विचारधाराएं विदेशी भूमि से उत्पन्न हुई थी, ऐसे में पं. दीनदयाल ने भारत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भौगोलिक परिवेश के आधार पर एकात्म मानववाद जैसी महान आर्थिक नीति का सूत्रपात किया, इसी नीति पर आज केंद्र सरकार और देश अनेकों राज्य सरकार सफलता के साथ जन सेवा का कार्य करते हुए अंत्योदय का कार्य कर रही है। एकात्म मानववाद के रूप में भारत केंद्रित अर्थनीति और जीवन दर्शन देने वाले पं. दीनदयाल भारतीय जनता पार्टी के आदर्श पुरुष हैं।

समारोह की समाप्ति पश्चात कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित रेडियो कार्यक्रम मन की बात का श्रवण किया।

कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. सुनील साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं में ललित चंद्राकरजिला महामंत्री,कांतिलाल बोथरा,विनायक नातू,शिव चंद्राकर,प्रीतपाल बेलचंदन, संतोष सोनी,दिनेश देवांगन, कांतिलाल जैन,चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी,अजय तिवारी, दिलीप साहू,सुरेंद्र कौशिक,राजा महोबिया,अनूप गटागट,जगदीश गुप्ता,मदन वाढई,नितेश साहू, सुनील साहू,दीपक चोपड़ा, संदीप जैन,अलका बाघमार, सुधा सिंह,बानी सोनी,श्यामा साहू,सतविंदर सिंह,हेमंत गोयल,संतोष तिवारी, डॉ. सुनील साहू, नारायण दत्त तिवारी,गौरव शर्मा, तेखन सिन्हा,मनोज मिश्रा, आशीष निमजे,प्रकाश साहू, कौशल साहू,अमित पटेल,पोषण साहू,संजय शुक्ला,केवल देवांगन,मनोज सोनी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *