रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित सेंट जोसेफ कॉलोनी एक महिला ने लोहे की रॉड से मारकर अपने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इससे आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। पति की हरकत से परेशान होकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी।
दरअसल, घटना रायपुर के इमलीडीह के सेंट जॉसेफ कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार कॉलोनी में रहने वाले पत्नी मोती उर्फ़ मिनी साहू की अपने पति सुरेंद्र साहू के साथ आए दिन विवाद होता था।मृतक सुरेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका कर मारपीट करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आय- दिन विवाद होता था। चरित्र संदेह की बात को लेकर दोनों के बीच आज भी विवाद हुआ।और पत्नी ने पति की हत्या कर दी।
जानिए क्या हैं पूरा मामला?
वहीं, आज की सुबह सुरेंद्र के जीवन की आखिरी सुबह होगी यह उसने सपने में भी नही सोचा होगा. उसी दौरान करीब सुबह करीब 9:30 बजे आपसी विवाद के कारण दोनों के बीच लड़ाई काफी बढ़ गई. जोकि कहासुनी के विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया और थोड़ी देर में मारपीट में बदल गई,जिसके बाद पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया और उसने आव देखा ना ताव पास में ही रखे लोहे की रॉड से पति के सर में ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया. इस दौरान पति को अपना बचाव करने का मौका ही नहीं मिला. जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा. जहां सिर में गहरी चोट लगने के कारण ही पति की मौके पर ही मौत हो गई।
