प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नवापारा राजिम एवम उनकी भगिनी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (शिक्षा प्रभाग) के संयुक्त तत्वाधान में “” शिक्षक सम्मान समारोह “” का आयोजन किया गया ।  जिसमें नगर एवम अंचल के लगभग 90 शिक्षकों ने भाग लिया।

रविन्द्र दीक्षित छुरा से,,,

 

    छुरा****शनिवार 10सितंबर को ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम ‘ शिक्षक सम्मान समारोह 2022’ के अतिथि श्रीमती संध्या शर्मा प्राचार्य शास.हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोबरा नवापारा,   श्री मती  दीपिका सिंह प्राचार्या शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरौद, सेवानिवृत प्रधान पाठक जगदीश प्रसाद शर्मा  राजिम ,राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक संतोष कुमार साहू एवम लेखापाल नीलकंठ साहू रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ,समस्त अतिथियों द्वारा परम शिक्षक,परम सतगुरु परमात्मा शिव पिता की याद में पूर्व राष्ट्रपति,दार्शनिक एवं शिक्षा विद डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। सेवा केंद्र प्रभारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने सभी शिक्षकों का सम्मान करते हुए कहा कि शिक्षक समाज ही नव निर्माण की नींव होते हैं बाल्य काल से ही बच्चो में शिक्षा का स्तर मजबूत होना चाहिए ये बच्चे घड़े की तरह है ,जैसे शिक्षा वा संस्कार की नीव डालेंगे वैसे ही आकर लेगा। आज के समाज में बच्चों में आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों की कमी होती जा रही है ।जिससे हमारा मानवीय समाज पतन के राह पर है। ये चिंतनीय है। आज मूल्य आधारित शिक्षा की आवश्यकता है। अतः शिक्षकों को अपने छात्र को और बच्चों को आध्यात्मिकता की तरफ ले जाना चाहिए जिससे वह आज के समय में व्याप्त तनाव से मुक्त रह सके।वा जीवन में मूल्यों को अपना कर जीवन का सर्वांगीण विकास करे।।

मुख्य अतिथि प्राचार्या श्रीमती संध्या शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चो को ही नहीं बल्कि बड़ो को भी आध्यात्मिक ज्ञान का होना बहुत जरूरी है। जिससे हम अपने अंदर व्याप्त प्रतिभा की पहचान कर सके।वा जीवन के प्रत्यक्ष  कार्य व्यवहार में अपनाकर आदर्श मय जीवन जी सके ,ताकि हमऔरों के प्रेरणा के पत्र बने।

प्राचार्या दीपिका सिंह ने कहा कि शिक्षा  के द्वारा ही किसी भी देश का विकास संभव है तथा उन्होंने कर्म सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि सभी शिक्षकों को इस प्रकार के विषयों को अपने स्कूलों में रखना चाहिए ।

कार्यक्रम में उपस्थित सेवा निवृत प्रधान पाठक जगदीश  शर्मा ने कहा शिक्षक दिवस पर इस प्रकार का अलौकिक कार्यक्रम शिक्षकों के लिए एक वरदान के जैसा है उन्होंने उपस्थित राजयोगी शिक्षकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी शिक्षक समाज के मार्गदर्शन के लिए बेहद आवश्यक हैं।वही राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक संतोष कुमार साहू ने कहा कि हम सभी शिक्षकों को एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए आगे आना चाहिए और अपने बच्चों को उस राह पर ले जाना चाहिए जो सर्वोत्तम हो।

ब्रह्मकुमारिज संस्थान की ओर से आमंत्रित सभी शिक्षकों को ईश्वरीय उपहार के साथ कलम भेट कर सम्मानित किया गया।इस दौरान,ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारी बहने,राजयोगी वरिष्ठ भाई,नगर वा ग्रामीण क्षेत्रों से आमंत्रित शिक्षक शिक्षिकाए वा संस्थान के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *