मुश्किलें केवल बेहतरीन लोगों के हिस्से में आती है, मनोज पटेल

छुरा…. मुश्किलें केवल बेहतरीन लोगों के हिस्से में आती है, क्योंकि वही लोग उसे बेहतर तरीके से अंजाम देने की ताकत रखते हैं। समाजसेवी व रेडक्रास संरक्षक सदस्य मनोज पटेल ने हम सब को संदेश देते हुए कहा, और हमें दिव्यांग जनों के प्रति संवेदनशील होकर उनके विकास और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। ताकि अपनी जिंदगी को जीने में उन्हें अपने आप में असुविधा व कमी महसूस ना हो इसके लिए जमीनी स्तर पर रहकर लगातार दिव्यांगों के लिए प्रयास करते आ रहे हैं। श्री पटेल को जानकारी हुआ,कि हमारे गरियाबंद जिले के डिप्टी कलेक्टर साहब श्री देवांगन दिव्यांग है तो वे तुरंत छुरा नगर से गरियाबंद अपने साथी विजय कमार रेखराम ध्रुव व जनक साहू के साथ मिलने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *