भारतीय जनता पार्टी मध्यमण्डल पाटन के द्वारा पीएम को बधाई संदेश पोष्ट कार्ड के माध्यम से प्रेषित

पाटन।सेवा समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामना संदेश पोस्ट कार्ड के माध्यम से भेजने हेतु अभियान का शुभारंभ किया।
इस अभियान के तहत कोई भी भाजपा कार्यकर्ता एवं जनमानस प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड के माध्यम से अपना बधाई एवं शुभकामना संदेश भेज सकते है। यह अभियान आगामी सात अक्टूबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय का पता साउथ ब्लॉक रायसीना हिल्स नई दिल्ली 110011 है। आज मध्य मंडल पाटन के अध्यक्ष खेमलाल साहू ने बधाई संदेश लिखते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो तेज रफ्तार के साथ विकास कार्य हो रहा है वह काफी प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ता व आमजनों से अपील की है कि पीएम को बधाई एवं अभिनंदन का पोस्टकार्ड भेजकर सेवा और समर्पण अभियान के संकल्प को मजबूत करें। खासकर पार्टी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में शामिल होकर लोगों को प्रेरित करने की अपील की। मंडल महामंत्री हरिशंकर साहू ने प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद प्रेषित करते हुए लिखा है कि देश मे जो क्रांतिकारी एवं ऐतिहासिक बदलाव आया है और सबका साथ सबका विकाश के मूलमंत्र के साथ अंतिम व्यक्ति तक विकाश पहुंचे इन विषयो को लेकर बधाई संदेश प्रेषित किया l इस मौके पर मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, मंडल महामंत्री हरिशंकर साहू, मुकतु राम, सेलूद सरपंच श्रीमती खेमिन साहू, रिंकी साहू ने पोस्ट कार्ड लेखन अभियान की शुरुवात किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *