प्राकृतिक संसाधन का संरक्षण पर्यावरण और हमारी जेब के लिए महत्वपूर्ण है-खेमलाल साहू

पाटन।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जल संरक्षण पानी के अनावश्यक उपयोग को कम करना और कुशलतापूर्वक पानी का उपयोग करने की प्रथा के साथ ही जल संचय करना, जैसे वर्षा के जल को स्थानीय आवश्यकताओं और भौगोलिक स्थितियों की आवश्यकतानुसार संचित करके हम भू-जल भंडार को बड़ा सकते है।
इसी तारतम्य में मध्य भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने बताया कि जल संरक्षण महत्वपूर्ण है क्योंकि ताजा स्वच्छ पानी एक सीमित संसाधन है, साथ ही महंगा भी है। एक गृहस्वामी के रूप में, आप शायद पहले से ही अकुशल पानी के उपयोग की वित्तीय लागतों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इस प्राकृतिक संसाधन का संरक्षण पर्यावरण और हमारी जेब के लिए महत्वपूर्ण है।


देश के लगभग प्रत्येक बड़े शहर में भूमिगत जल का स्तर लगातार कम होता जा रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि किसी भी शहर में पानी की समुचित आपूर्ति की सुविधा नहीं है। इन परिस्थितियों में जल का संरक्षण हमारा प्राथमिक उद्देश्य बन जाता है l पिछली आधी सदी में देश की आबादी दोगुनी हो गई है और पानी की हमारी मांग तीन गुना हो गई है। इसलिए जल संरक्षण पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, और दुनिया पानी बचाने के सुझावों की तलाश में है। अच्छी खबर यह है कि कुछ साधारण बदलावों के साथ, आप अपने जल की कमी को कम कर सकते हैं। इस अभियान के तहत आज भाजपा मध्यमण्डल पाटन के ग्राम बठेना में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जल संरक्षण के समन्धन में डोर टू डोर जाकर लोगो को संदेश का काम किया गया l


देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण कि दिशा मे बरसात के पानी को तालाब, कुंआ, स्टॉपडेम बनाकर वाटर हार्वेस्टिंग कर जल के स्तर को ऊपर लाना है। सोकपीट या सोख्ता गड्ढा का निर्माण कर पानी को पुनः ज़मीन के अंदर ले जाना है। मोदी जी के संदेश कि समय रहते हम्म सबको जल संरक्षण कि दिशा मे सम्हलने कि जरूरत है क्योंकि…..

“रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सुन।
पानी गये न उबरे, मोती मानुष चुन।।
आज विकास के नाम पर पेड़ो व जंगल की अन्धाधुंध करर्हे हैं, जिससे पर्यावरण की दिशा मे प्रकृति की संतुलन बिगड़ गई है। जिसके कारण अल्प वर्षा का मार हम सबको झेलना पड़ता है। अतः पर्यावरण संतुलित बना रहे इसलिए वृक्षारोपण करना महती आवश्यकता है। इसी क्रम मे शिशु मंदिर परिसर मे वृक्षारोपण किया गया।


जल संरक्षण संदेश को जन जन तक पहुंचाने हेतु कार्यक्रम के प्रभारी श्रीमती गायत्री वर्मा , श्रीमती स्वरूपलता पांडेय ज़िला महामंत्री महिला मोर्चा, श्रीमती उत्तरा साहू मंत्री ज़िला महिला मोर्चा, लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मंडल पाटन, खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्य मंडल पाटन, दिलीप साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्य मंडल पाटन, हरिशंकर साहू महामंत्री मध्य् मंडल, योगेश निक्की भाले उपाध्यक्ष मध्य मण्डल एवं नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पाटन, कुणाल शर्मा अध्यक्ष युवा मोर्चा मध्य मंडल, सुनील वर्मा शक्ति केंद्र संयोजक, केशव बंछोर, श्रीमती चन्द्रिका साहू पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती निशा सोनी अध्यक्ष महिला मोर्चा मध्य मंडल, श्रीमती रानी बंछोर महामंत्री महिला मोर्चा,श्रीमती चांदनी साहू मीडिया प्रभारी , श्रीमती दुर्गेश्वरी गोस्वामी, श्रीमती चित्रलेखा वर्मा, श्रीमती रोहिणी वर्मा, श्रीमती मिथलेश बंछोर, श्रीमती करुणा बंछोर, सुश्री हुलसी वर्मा, श्रीमती अहिल्या साहू, अलख राम वर्मा , बिसौहा वर्मा, बूथ अध्यक्षद्वय सुजान वर्मा एवं ताकेश्वर साहू, दरबारी साहू, ईश्वरी साहू, भूषण साहू, अर्जुन साहू,शिवरतन बघेल, सोहन नायक, राजेश साहू, ओमप्रकाश साहू, भूपेंद्र साहू, रेखराम साहू, योगेंद्र साहू, केशव पाल, मनोहर साहू, आशू वर्मा, राकेश पाल, डीकेंद्र वर्मा, मालेन्द्र् साहू, सुमित वर्मा, भोलाराम साहू, ग्वाल साहू, ज्ञानिक वर्मा, दुष्यंत साहू, दुर्गेश साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासीजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *