भा ज पा महिला मोर्चा उत्तर पाटन द्वारा जल संरक्षण के लिए चलाए जन जागरूकता अभियान


पाटन—देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को महिला मोर्चा भाजपा उत्तर मंडल की ओर से सेवा सप्ताह पखवाड़ा के तहत 22 सितंबर 2022 को नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के दुर्गा नगर में वृक्षारोपण किया गया एवं जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित कर महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न गलियों का भ्रमण कर स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर जल संरक्षण के संबंध में चर्चा कर पम्पलेट का वितरण किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से पाटन विधानसभा के प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन, श्रीमती हर्षा चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती गायत्री वर्मा उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर श्री उपासने जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर को सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एव पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती 2 अक्टूबर तक मनाया जाना है। इस बीच प्रतिदिन विभिन्न सेवा कार्य होना है इसी के तहत आज हम दुर्गानगर के ग्रामीणों से मिलकर जल संरक्षण के सम्बंध में चर्चा कर जल संरक्षण करने जागरूकता अभियान चला रहे है साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पौधरोपण भी किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से गायत्री साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष, राजेश चन्द्राकर, रेवती सोनकर महामंत्री,लिलेशवरी निषाद महामंत्री,महामंत्रीद्वय कैलाश यादव उत्तरा सोनवानी,भा ज पा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फेरहा राम धीवर,राजेश चन्द्राकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहु, महामंत्री रवि सिंगौर, रामकुमार साहु, श्रीमती स्वरूप लता पांडे, टीकाराम साहु, भारत साहु, मीडिया प्रभारी देव पाटकर,युवा मोर्चा मंत्री राहुल साहु, सोनु साहु, शिवकुमार साहु, राधे साहु, मधुकांता साहु, भारती यादव,लक्ष्मी देवांगन,पार्वती साहु, द्रोपती चंदेल, डॉ आलोक पाल, चेतन देवांगन,दयानंद सोनकर ,सुनीता पाटकर, नमिता पाटकर,गोदावरी चन्द्राकर,सावित्री साहु, उमा शर्मा,ममता वंजारी,संतोषी साहु, लल्ली साहु, उमेश्वरी राहंगडाले, दिनेश्वरी वर्मा, पुष्पलता पटले, कांटा चक्रधारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *