अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव, सुबह घर से निकली तो फिर नहीं लौटी, महिला की रेप के बाद हत्या की आशंका

जगदलपुर। यहां महिला की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सुबह शौच के लिए घर से निकली महिला वापस नहीं लौटी। परिजनो ने जब तलाश शुरू की तो नर्सरी में अर्धनग्न हालत में महिला का शव मिला। महिला के कपड़े जगह-जगह से फटे हुए थे और चोट के निशान भी मिले। महिला के साथ काफी बर्बरता की गई। हत्या के बाद शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में जगदलपुर कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर शहर के नजदीक मेटगुड़ा इलाके में महिला का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का पति शहर में ही एक दुकान में काम करता है। दोनों ने हाल ही में एक बच्चा गोद लिया हुआ था। बताया जा रहा है बुधवार सुबह लगभग 6 बजे महिला शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके पति व अन्य लोगो ने उसकी तलाश शुरू की। घर से कुछ दूरी पर नर्सरी में महिला का शव मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम लिए भेजा।

परिजनों ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका
शव की स्थिति देखने के बाद परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। महिला के गले व चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं और कपड़े फटे हुए थे। जगदलपुल एएसपी निवेदिता पाल ने बताया कि रेप व हत्या की आशंका है अभी इसकी पुष्टि नहीं है। उन्होंने बताया कि शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *