रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के बेनर तले सुबे के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नगर स्थित घड़ी चौक में उपस्थित होकर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश कि ’’दैनिक वेतन भोगी/संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के लगातार अनुपस्थित रहने कि स्थिति में संबंधितों की सेवा समाप्ति कर नियमानुसार रिक्त हुये पदों की पूर्ति तत्काल कर ली जावे।’’ तत्संबंध में संघ का कहना है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार बनने पर 10 दिवस में नियमित करने का वादा किया गया था, परंतु आज 04 वर्ष का शासन काल पूर्ण होने जा रहा है आज तक सरकार द्वारा नियमितीकरण के संबंध में मात्र 01 कमेटी गठित कर दिया गया है और वह कमेटी आज दिनांक तक प्रदेश में कितने दैनिकवेतन भोगी कर्मचारी विभागों में काम कर रहे हैं। उसकी जानकारी तक एकत्रित नहीं कर पाया है। जिसके कारण प्रदेश में दैनिक वेतन भोगियों के मन में हताशा व निराशा व्याप्त होते जा रहा है और नियमितीकरण की कार्यवाही में हो रहे लेटलतीफी के चलते रोष व्याप्त होता जा रहा है। जिसके चलते दैनिक वेतन भोगी/ संविदा कर्मचारी अपनी जायज मांग नियमितीकरण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। और यह आदेश सीधा सीधा लोकतंत्र की हत्या है। जिसके कारण तुगलकी फरमान की कापी जलाया गया।
प्रदेश में कई विभागों द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों की अनाश्वयक छटनी की जा रही है। जो कि छोटे कर्मचारियों के लिये आत्महत्या जैसी स्थिति सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला खाद्य विभाग में दैनिक वेतन पर काम करने वाले देवेन्द्र वान्खेडे वाहन चालक के साथ घटित हुआ है। उसे अचानक कार्य से पृथक कर दिया गया और जिसके डिप्रेशन में आ कर उसके द्वारा इंद्रावती परिसर में ही आत्महत्या कर लिया हो कि एक अमानवीय घटना है। जिला के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी द्वारा मृत देवेन्द्र वान्खेडे को श्रं़द्धाजली अर्पित किया गया।
इस अवसर पर रामू रोहरा प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी, अविनाश दुबे जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं प्रतीक सोनी उपस्थित रहे। उनके द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी आपके जायज नियमितीकरण को लेकर सदन सड़क तक की लड़ाई लडेंगे तथा आपके अधिकार को भूपेश सरकार से आपको दिलवाकर रहेंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ जिला धमतरी के गणेश अग्रवाल, महेश यादव, दयाराम साहू, संजय यादव, टीकम पटेल, रमेश साहू, अमृत दुग्गा, भूषण लाल देवांगन, भूपेन्द्र साहू, विकास दास मानिकपुरी, सत्यम कुर्रे, पुरूषोत्तम सेन, कैलाश नागवंशी, कुलेश्वर साहू, भरत लाल सिन्हा, टिकम ध्रुव, रामसिंग यादव, प्रदीप ठाकुर, अनिल यादव, महेन्द्र पटेल, डेमन निर्मलकर, बिरेन्द्र साहू, हेमचंद सिन्हा, सन्नी पवार, सोमनाथ ध्रुव, खूबलाल साहू, युगल साहू, दीपक टण्डन, रवि साहू, सत्यम देशलहरे, चंदन यादव, योगेश्वर साहू, निशांत दूबे, बृजेश साहू, हुलेश यादव, जितेन्द्र साहू, तानाजी राव, महेन्द्र सेन, दुबेराम ध्रुव, दीपक सिन्हा, सूरजपाल निषाद, उपस्थित रहे।

