उतई। छतीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के कोर कमेटी द्वारा लोरमी विधायक व जोगी कांग्रेस के विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को 6 वर्षो के लिए निष्काषित कर दी गई है जिसे लेकर छत्तीसगढ़ के राजनैतिक गलियारो मे काफी चर्चा मे भी है। जिस पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र बंजारे ने प्रतिक्रिया देते हुवे कहा है की कोई भी नेता संगठन से बड़ा नही होता चाहे वह कोई भी हो हम संगठन व कोर कमेटी के निर्णय के साथ है।
छतीसगढ़ जनता कांग्रेस अपने मुल उददेश्यो व अपने सिद्धांतो जैसे छतीसगढ़,छत्तीसगढ़ीया प्रथम पर चलने वाली पार्टी है और उसी राह मे अडग भी रहेगी आदरनीय धर्मजीत सिंह जी का निष्कासन संघठन हित मे ही है।।
संगठन से बड़कर कोई नेता नही – धर्मेंद्र बंजारे
