प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे…अशोक साहू

प्रशासन तुंहर द्वार ग्रामीण सचिवालय केसरा,भंसूली में आयोजित

रानीतराई।जिला प्रशासन दुर्ग,अनुविभागीय अधिकारी पाटन के निर्देशानुसार पाटन जनपद स्तर पर समस्त ग्रामपंचायतों में प्रशासन तुंहर द्वार ग्रामीण सचिवालय का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 20,21 सितंबर को केसरा, भंसूली में नोडल अधिकारी पुरषोत्तम सिन्हा की उपस्थित में आयोजित हुआ।
ज़िप दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं जप सभापति दिनेश साहू ने दोनों ग्रामों में आयोजित ग्रामीण सचिवालय पहुंच कर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्रामीणों से परिचय दिलाते हुए सभी प्रकरणों का अवलोकन कर समस्याओं को दूर करने की अपील किए। प्रशासन एवं जनता का संबंध हमेशा विकास एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में होना चाहिए, छोटी से समस्या के लिए लंबे दिनों का इंतजार ना करना पड़े,इसका ध्यान रख कर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस दौरान कमलेश साहू, पुरन साहू,भागवत सिन्हा सरपंच,गोपाल साहू, के के साहू,गजेंद्र साहू,राकेश साहू,चोवा सिन्हा,इंद्रेश्वर सिन्हा, डा ईश्वर निषाद,बीरेंद्र देवांगन, पदमन साहू,सचिव राजकुमार सेन,दीनबंधु यादव,यतींद्र दुबे,अंकेश साहू, वाय के वर्मा,शीतल साहू,यशवंत साहू,महिष साहू सहित पटवारी, लाइनमैन,आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता,मितानिन,स्वास्थ्य अधिकारी,कोटवार, पशुचिकिसक,रोजगार सहायक व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *