पत्रकारों से अभद्रता करने वाले टीआई नरेश दीवान पद स्थान्तरित किये गए

कांकेर. श्रमबिन्दु के पत्रकार गणेश तिवारी एवं प्रांजल झा से बसलूकी के मामले में भारी विरोध एवम ज्ञापन के बाद जिला पुलिस कार्यालय द्वारा नरेश दीवान को पद स्थानातरित किया गया है। उन्हें अब टीआई के स्थान पर रक्षित केंद्र कांकेर पद का कार्यभार दिया गया है।

गौरतलब हो कि लॉकडौन के दौरान नरेश दीवान ने 2 पत्रकारों से अभद्रता एवम गालीगलौच की थी । जिसके सम्बन्ध में पत्रकार संघ ने रोष जता कर ज्ञापन सौंपा था । जिस पर कर्यवाही करते हुए पुलिस जिला कार्यालय द्वारा नरेश दीवान को लाइन अटेच कर अन्य टीआई पद के स्थान पर अन्य कार्य दिया गया है । कांकेर जिले के नए टीआई के रूप में अब चारामा के मोरध्वज देशमुख प्रभार लेंगे । पत्रकार गणेश तिवारी ने फैसले का स्वागत किया है । एवम न्यायसँगत बताया है। नरेश दीवान को भी अपने कृत्य पर क्षमा मांगना चाहिए। इस मामले मै पत्रकारों के साथ कई सारे राजनीतिक संघठन पत्रकारों के पक्ष में उतर आए थे । जिसमे राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के अध्य्क्ष स्वमीनाथ जैसवाल ने खुल कर इस कृत्य ओर दीवान की निंदा की थी। वही मुस्लिम आदिवाशी मंच के उसेंडी ने भी अपना समर्थन पत्रकारो को देकर जांच करने एवम कर्यवाही की मांग की थी । गणेश तिवारी एवम प्रांजल झा के समर्थन में मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार एवम कई समाजसेवी आये थे । गृह मंत्री को भी इस विषय में ज्ञापन सौंपा गया था । इस प्रकार पुलिस अधिक्षक का इस मामले में कर्यवाही करना तय माना जा रहा था और 19 अप्रैल के इस मामले में 1 हफ्ते बाद कर्यवाही हुई है । जिसे काबिले तारीफ माना जा रहा है। वही पत्रकार बंधुओ को न्याय की उम्मीद है । एवं उन्होंने इस निर्णय को सराहा है । ताकि इस प्रकार के कृत्यों पर रोक लग सके। पुलिस एवम पत्रकारो के बीच मधुर सम्बन्ध स्थापित हो सके और कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *