जनपद सदस्य अंशु रजक उफ़रा में मनरेगा में काम कर रहे मजदुरो को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के उपाय बताए

पाटन.जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 06 के जनपद सदस्य अंशु रजक ने ग्राम पंचायत उफ़रा में चल रहे मनरेगा अंर्तगत तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अंशु रजक ने वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु सभी मजदूरों को सामाजिक दूरी(सोशल डिस्टेंसिंग) का पालन करते हुवे काम करने की अपील की।उन्होंने मजदूरों को निवेदन किया कि आप साबुन से हाथ जरूर धोएं।उन्होंने स्वमं सभी मजदूरों को साबुन से हाथ धुलवाए।एवं अपील किये की आप सभी कोरोना से बचाव हेतु समय समय पर शासन द्वारा मिलने वाले निर्देश और सुझाव का पालन करे।
उन्होंने मजदूरों को बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव का एक ही रास्ता है सामाजिक दूरी और मास्क, साबुन और सेनेटाइजर का प्रयोग।जनपद सदस्य के साथ सरपंच ढाल सिंह ठाकुर ने भी मजदूरों को निर्देशो का पालन करते हुवे काम करने की अपील की और साबुन से हाथ धुलवाए।रोजगार सहायक संजय सोनवानी ने छोटे से प्रयोग के माध्यम से मजदूरों को साबुन व सेनेटाइजर का उपयोग से हम कैसे कोरोना संक्रमण से बच सकते है को बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *