शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में कला व संस्कृति के संर्वधन हेतु विलुप्त हो रहे छत्तीसगढ़ी गीतों को पुनः स्मरण कर पहचान दिलाने छत्तीसगढ़ी भूले बिसरे गीत "मया पिरीत" का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति में किया गया है ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवल दास मानिकपुरी लोक गायक व प्रातांध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ व अध्यक्षता टीका राम सारथी प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा, कौशलेन्द्र पटेल प्रातांध्यक्ष शिकसा व बोधीराम साहू कोषाध्यक्ष शिकसा, राधेश्याम कंवर प्रवक्ता जांजगीर,जगदीश कुलदीप बिलासपुर आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना- अन्नपूर्णा यदु सहा. शिक्षक पनगांव बलौदा बाजार व राजगीत कुमुदनी शराफ शिक्षक सिविल लाईन बलौदाबाजार द्वारा प्रस्तुत कर किया।
सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन "आस" ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डाला ।
वही प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल ने भी अपना विचार प्रगट किये।
कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने शिकसा के विषय में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने सबको कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवल दास मानिकपुरी व कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे टीका राम सारथी ने बहुत बढ़िया कार्यक्रम के लिये संयोजक सहित सभी को बधाई दिया।
कार्यक्रम में मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन, संगम वर्मा बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष पाटन, प्रमोद कुमार आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा, दिनेश दुबे उ.व.शिक्षक तखतपुर, सीमा जायसवाल सहा.शिक्षक डोटोपार,योगेश्वरी साहू सहा. शिक्षक डोटोपार,आराधना वर्मा सहा. शिक्षक छड़िया पलारी, कामिनी किरण साहू सहा. शिक्षक मोहतरा, शांति कुमार साहू सहा. शिक्षक मोहतरा, मुरीत श्रीवास सहा.शिक्षक मोहतरा, प्रकाश चन्द्र चेलक व्याख्याता रसमड़ा, चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता गुड़ेली, फिरत राम साहू सहा.शिक्षक मोहतरा(न ), अश्वनी कुमार उइके सहा. शिक्षक सुल्ताननार,बुधनी अजय सहा. शिक्षक डुरूमगढ़, भारत माता खटकर शिक्षिका नवापारा, रामलाल कोशले सहा.शिक्षक बछौद, गीता उपाध्याय प्रधान पाठक रायगढ़, रूक्मणी सिंह राजपूत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक टेरम, धनेश्वरी देवांगन "धरा" सहा.शिक्षक कोतरलिया, सुशीला साहू-सहा.कोसमनारा,आरती मेहर रायगढ़, देवनारायण राज सहा. शिक्षक तलाई कुण्डी,रश्मि लकड़ा सहा. शिक्षक मोहतरा (क), सुनीता चेलक सहा. शिक्षक मोहतरा (क), कसडोल, लेखिन साहू प्रधान पाठक कुंआगोंदी, चिन्ताराम अग्रवाल व्याख्याता बिरकोनी, सरोज कुमार बंजारे सहा. शिक्षक पोंडीशंकर जांजगीर, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी चरोदा, मधु कारकेल सहा. शिक्षक तांगा जांजगीर, शिवकुमार अंगारे शिक्षक (सेवानिवृत्त)बंगला मटिया, जगन्नाथ हिमधर व्याख्याता पाठियापाली,सरिता साहू सहायक शिक्षक बागडूमर धमधा, वनीता साहू व्याख्याता जंजगिरी चरोदा, टीका राम सारथी चुरतेली, जगदीश कुलदीप बिलासपुर आदि ने पुराने गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल संयुक्त सचिव व आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन "आस" संयोजक ने किया।