सुनीता यदु का भाजपा ने किया निष्कासन

पाटन। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने बताया कि श्रीमति सुनीता यदु ग्राम बोरेन्दा जो कि भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक सदस्य थी एवं संगठन के विभिन्न दायित्वों पर सेवा कर रही थी l उनके द्वारा लगातार पिछले दो साल से पार्टी विरोधी गतिविधि कार्य करने मे संलिप्त पाया गया है l श्रीमती सुनीता यदु को भारतीय जनता पार्टी ने मान सम्मान, पद प्रतिष्ठा देकर हमेशा सम्मानित करते आया है l किन्तु उनके लगातार भाजपा के संगठन को कमजोर करने का कुंठित प्रयास जारी रखते हुए दिनाँक 19/09/2022 को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया है।

जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मण्डल पाटन के द्वारा श्रीमति सुनीता यदु को भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है एवं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो भी दायित्व प्रदान किया था उसे शून्य घोषित किया जाता है l जिसकी सूचना दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा सहित उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर,मध्य मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू को जानकारी प्रेषित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *