डुंडेरा शासकीय हाई स्कूल के छात्रों को समाजसेवी हर्ष साहू ने किया बेल्ट व स्पोर्ट्स किट का वितरण

उतई ।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंडेरा के छात्रों को समाजसेवी हर्ष साहू ने 200 छात्रों को स्कूली बेल्ट व विभिन्न प्रकार के खेल सामग्री का वितरण किया।इस दौरान एल्डरमेन तरुण बंजारे,पार्षद रोहित धनकर,शाला विकास समिति के अध्यक्ष धनेश मानिकपुरी,प्राचार्य सरिता मसीह,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,जीनत साहू,लोमन सोनी,संतोष बंजारे,पप्पू निर्मलकर व प्रदीप बंजारे उपस्थित थे।स्कूल में बेल्ट व खेल सामग्री वितरण के लिए अध्यक्ष धनेश मानिकपुरी ने समाजसेवी हर्ष साहू व एल्डरमेन तरुण बंजारे का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *