पाटन—महिला एवँ बाल विकास विभाग परियोजना पाटन के अंतर्गत ग्राम तरीघाट में पौष्टिक व्यंजन बनाकर प्रदर्शन किया गया परियोजना के सुपरवाइजर झरना दास ने बताया कि सभी व्यंजन रेडी टू इट से ही बनाया गया है व्यजन बनाने का उद्देश्य यह है कि इसके माध्यम से गर्भवती माता ,धात्री माता के अलावा छोटे बच्चो के दादी नानी को बच्चों के प्रति खानपान पर विशेष ध्यान देने का है जिससे बच्चे प्रारम्भ से तन्दरुस्त रहे ,,व्यजनों में छतीसगढिया व्यजन से लेकर सभी प्रकार के पौष्टिक खाद्य पदार्थ का समावेश किया गया था जिसका लाभ सभी माताओं ने उठाया इस अवसर पर जनपद सदस्य मीरा सिन्हा, सरपंच अशोक साहू परियोजना अधिकारी सुमीत गंडेचा, पर्यवेक्षक झरना दास विभिन्न विभाग से अधिकारी कर्मचारी किशोरी बालिका, वर्ड विजन के कर्मचारी उपसरपंच आंगनबाडी कार्यकर्ता गीता सिन्हा, भारती साहू,अरुण साहू,शोभना सोनी की उपस्थिति में ग्राम सचिवालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

