रायपुर।छत्तीसगढ़ में भाजपा को सांसद संतोष पांडे के भाई विजय पांडे ने तगड़ा झटका दिया है।जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे के भाई विजय पांडे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस दौरान विजय पांडे ने बड़ा खुलासा किया है कि किसी मंत्री को बुलाकर चाय पिलाना गुनाह है तो मैं गुनहगार हूं।
पिछले दिनों बीजेपी ने दिया था कारण बताओ नोटिस
दरअसल, पिछले दिनों मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा पहुंचे थे। जहां विजय पांडे ने मंत्री को चाय और नाश्ता खिलाकर उनका स्वागत किया था, जिसके बाद पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था इसके बाद विजय पांडेय ने कांग्रेस में शामिल होने का मन बनाया
सांसद संतोष पांडेय के भाई विजय पांडेय ने कहा कि मुझे स्वागत करने पर पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था, आज मैं आधिकारिक रूप से कांग्रेस का सदस्य बनकर भारतीय जनता पार्टी को उस नोटिस का जवाब दे दिया हूं।साथ ही कहा कि किसी मंत्री को बुलाकर चाय पिलाना गुनाह है तो मैं गुनहगार हूं।
