शिक्षक कला व साहित्य अकादमी दुर्ग जिला का हुआ चुनाव,,,,होरीलाल चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष व संगीता चन्द्राकर महासचिव बनी

           दुर्ग---- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी दुर्ग जिला का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर  नये कार्यकारिणी का चुनाव कराकर  कार्यकारिणी का गठन संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन व अध्यक्षता तथा संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहकर चुनाव संपन्न कराया।
   सर्वप्रथम ऊषा भट्ट सहायक शिक्षिका मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर बैठक का शुभारंभ किया।।     
              नई कार्यकारिणी में  *जिलाध्यक्ष* होरीलाल चतुर्वेदी व्याख्याता अंजोरा (ख)दुर्ग *उपाध्यक्ष* पाटन से खिलावन चोपड़िया बी.आर.सी.सी. पाटन, धमधा से रेखा शर्मा व्याख्याता लिमतरा धमधा,दुर्ग से पी.व्ही.संजना शिक्षक पीसेगांव दुर्ग *महासचिव* संगीता चन्द्राकर शिक्षक सुपेला भिलाई *कोषाध्यक्ष* प्रज्ञा सिंह शिक्षक हनोदा दुर्ग *संयुक्त सचिव* ऊषा भट्ट सहायक शिक्षिका मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी भिलाई

सहसचिव पाटन से अंकेश्वर महिपाल सहायक शिक्षक केसरा पाटन धमधा से प्रमोद कुमार कुर्रे सहायक शिक्षक धमधा व दुर्ग से प्रीति तिवारी सहायक शिक्षक रूआबांधा दुर्ग प्रचार मंत्री पाटन से नरोत्तम साहू शिक्षक बठेना पाटन,धमधा से शिवकुमार निर्मलकर सी.ए.सी. नारधा धमधा व दुर्ग से ईश्वरी देवांगन व्याख्याता तिलक स्कूल शिक्षकनगर दुर्ग प्रवक्ता मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन संगठन मंत्री सुनीता जर्नादन शिक्षक मुड़पार धमधा मीडिया प्रभारी निभा रानी मधु व्याख्याता कोड़िया दुर्ग सलाहकार पाटन से परस राम साहू सेवानिवृत्त प्रधान पाठक कुरूदडीह पाटन,धमधा से बेनीराम वर्मा व्याख्याता पहरा धमधा व दुर्ग से रेखा कटियार सेवानिवृत्त व्याख्याता अंजोरा दुर्ग,कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश चन्द्र चेलक व्याख्याता रसमड़ा दुर्ग, हेमा चन्द्रवंशी सहायक शिक्षक ढौर 02, सरोजनी बघेल शिक्षक पुलगांव दुर्ग व नीलू महिपाल दुर्ग मनोनीत हुए।।
सभी पदाधिकारियों को संस्थापक व संयोजक डाॅ. शिवनारायण देवांगन “आस” ने तिलक लगाकर बधाई देते हुए अकादमी को और ऊंचाई तक पहुँचाने की बात कहा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष होरीलाल चतुर्वेदी ने सभी को आभार व्यक्त करते हुए कहा हम सब मिलकर रचनात्मक कार्य को करते हुए एक नई पहचान दिलाएंगे ।
वही महासचिव संगीता चन्द्राकर ने शिकसा के पूरे टीम का धन्यवाद करते हुए अकादमी का विस्तार कर ज्यादा से ज्यादा प्रतिभावान शिक्षक साथियों को जोड़ने का प्रयास करते रहेंगे ।
चुनाव अधिकारी संजय कुमार मैथिल ने सभी को चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के लिये धन्यवाद दिया साथ ही सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के परिकल्पना को सार्थक बताते हुए कहा कि संयोजक के अथक प्रयास से शिकसा पूरे छत्तीसगढ़ में एक पहचान बन चुका है।
वही प्रतिभा त्रिपाठी ने अपने उदबोधन में सभी को बधाई देते हुए शिकसा के विषय में विचार प्रगट किया।
कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल प्रांतीय संयुक्त सचिव व आभार प्रदर्शन संध्या पाठक जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *