भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति और परंपरा को संजोने का कार्य किया…आशीष वर्मा

ग्राम घोरारी में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

जामगांव आर। न्यू स्टार क्रीड़ा समिति एवं ग्रामवासी के तत्वाधान में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री रहे,अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग ने किया,विशेष अतिथि राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, रमन टिकरिहा सभापति,रूपचंद साहू सभापति,उमाकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस,रिखी नारंग सेक्टर प्रभारी की उपस्थिति में हनुमानजी, मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि ओएसडी श्री वर्मा ने उद्बोधन में भूपेश सरकार की प्रशंसा करते हुए आज हमें छत्तीसगढ़िया होने का एहसास हो रहा है। छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं परंपरा को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान हमारी सरकार ने दिया है।
अध्यक्षीय उद्बोधन श्री साहू ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम भूपेश सरकार कर रही है।
सभापति रमन टिकरिहा ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए सीएम भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उपसरपंच मीनू रंजीत मारकंडे,गोपाल मारकंडे,मुकेश यादव,नोगेंद्र बंजारे,कपूर साहू,शिव साहू,चूरामन साहू,रोमलाल मारकंडे,संतोष,चूमेंद्र,तरुण,वीरेंद्र रात्रे,चंद्रशेखर बंजारे,बिट्टू बनपेला,लिकेश्वर सिन्हा,बाबा चंद्राकर,आयुष टिकरिहा,तुषार कामरे,चेतन साहू सहित कबड्डी खिलाड़ी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *