पाटन क्षेत्र के सेलूद, झीठ,रानितराई शासकीय स्कूलों में खुलेगा आईटीआई सेंटर

पाटन. बारहवीं पास होने के बाद शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिये एक नई पहल की शुरुवात होने जा रही है।पाटन क्षेत्र के तीन बड़े स्कूलों का प्रस्ताव लोक शिक्षण संचालनालय को मिला है। इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेलूद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रानितराई और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला झीठ शामिल है। सेलूद के अंतर्गत 12 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला आते है। एक केंद्र में 500 छात्र आएंगे।

इन सेंटरों में 11वी एवं 12 वीं तक के बच्चों को विभिन्न ट्रेड में कोर्स करवाये जाएंगे। इन बच्चों को बारहवीं उत्तीर्ण होने के साथ आईटीआई का सर्टिफिकेट दी जाएगी। नए शिक्षण सत्र से यह सेंटर शुरू होगा।

सरकार प्रदेश के सभी जिलो में आईटीआई सेंटर खोलने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है। दुर्ग जिले में भी आईटीआई सेंटर खोले जाने की तैयारी चल रही है।

स्कूलों में जो ट्रेड शुरू करने जा रहे है वह छह महीने से लेकर दो साल तक के कोर्स होंगे। कोर्स को पूरा करने के बाद जिस ट्रेड में उत्तीर्ण होगा उसका प्रमाण पत्र देंगे। कैंपस सेलेक्शन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *