कुम्हारी में फल बांटकर भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

विक्रम शाह ठाकुर@कुम्हारी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन के अवसर पर कुम्हारी मंडल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों व जरूरतमंदों को फल वितरण कर उनका कुशलक्षेप जाना गया, हॉस्पिटल के सभी स्टाफ जनों की कुशलता भी पूछा गया, इस अवसर पर भिलाई जिला सह-कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश साहू, मंडल अध्यक्ष पी. एन. दुबे, मंडल महामंत्री द्वय गोल्डी गोस्वामी, कैलाश सोनकर, मांझी प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजू निषाद, नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, छाया पार्षद मनोज पटेल, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष इमरान रिजवी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता कुर्रे, दीपक चतुर्वेदी एवं फिंगेश्वर साहू, कुम्हारी महिला मोर्चा सह- प्रभारी श्रीमती रीता पांडेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, युवा मोर्चा महामंत्री सुमित द्विवेदी, एन जी ओ. प्रकोष्ठ मीडिया सह- प्रभारी सुश्री आयुषी पांडेय, मंडल मीडिया प्रभारी उमाकांत साहू ,मंडल कार्यालय प्रभारी दीपक साहू, दिलीप पाॅल, विजेंद्र पांडेय, जायसवाल सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *