पाटन कालेज में “”इंग्लिश लैंग्वेज क्लब”का गठन,,


पाटन–शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन में अंग्रेजी विभाग द्वारा सत्र: 2022- 2023 के लिए ‘इंग्लिश लैंग्विज क्लब’ का गठन किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी.एस. छाबडा ने अंग्रेजी भाषा के वैश्विक महत्व को इंगित करते हुए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अंग्रेजी भाषा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और महाविद्यालय में शीघ्र ही अंग्रेजी विभाग द्वारा शुरू कराये जाने वाले ‘वैल्यू एडिड कोर्स’ के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ शोभा श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में संप्रेषण-कौशल एवं अंग्रेजी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष श्री बी.एम. साहू ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अंग्रेजी भाषा की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की प्रभारी डाॅ साधना राहटगाँवकर ने अंग्रेजी भाषा के व्यावहारिक पक्ष पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष श्री शैलेष कुमार मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री रागिनी का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन ‘इंग्लिश लैंग्विज क्लब’ की सचिव सुश्री इश्रिया मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *