नगर कांग्रेस कमेटी उतई की विशेष बैठक संपन्न हुई


उतई ।नगर कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में संपन्न हुई विधिवत महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत हुई बैठक में आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती बहुत ही विनम्रता एवं सद्भाव के साथ पदयात्रा निकालते हुए मनाने की बात बैठक में हुई जिसमें सभी ने अपनी सहमति प्रदान की तत्पश्चात नगर के विशिष्ट जनों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का उस दिन सम्मान समारोह गांधी जयंती मनाने के पश्चात किया जाएगा ऐसा निर्णय लिया गया पार्टी के वरिष्ठ जनों ने सभी को संबोधित करते हुए हमेशा एकजुटता एवं सद्भाव के साथ पार्टी की रीति नीति में पर विश्वास रखते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया साथ ही साथ हमारे पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसकी सफलता के बारे में बातचीत हुई साथ ही साथ भारत जोड़ो यात्रा में नगर के प्रतिनिधि गण शामिल होंगे ऐसी चर्चा हुई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बहादुर सिंह नेता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भीषम हिरवानी खुमान सिंह साहू पार्षद गण तोषण साहू प्रहलाद वर्मा वीरेंद्र गोस्वामी राकेश साहू सुरता सिंह गढे एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू थान सिंह नगर पंचायत उतई विधायक प्रतिनिधि भावेश साहू युवा कार्यकर्ता धनंजय नेता अजय वर्मा योगेश माडले मंडावी पूर्व पार्षद विष्णु देशलहरे संजय गिरि गोस्वामी उपस्थित थे सभी ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद जय घोष के साथ विशेष बैठक का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *