उतई नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पार्षदों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन


उतई। नगर पंचायत उतई में अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी को हटाने के लिए पार्षदो ने जिलाधीश दुर्ग को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव l नगर पंचायत उतई में अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी के कार्यशैली से नगर की जनता एवं पार्षदगण नाराज चल रहे है अभी कुछ दिनो पूर्व ही प्लेसमेंट कर्मचारियों को अध्यक्ष द्वारा अपने खेतो मे कार्य करवाया जा रहा था जिसको विडियो भी वायरल हुआ था, साथ ही वार्ड मे विकास कार्य को लेकर भी भेदभाव किया जा रहा है नगर में विकास कार्य ठप हैl इन सभी आरोपों को लेकर नगर पंचायत उतई के निर्दलीय पार्षद श्रीमति सरस्वती नरेंद्र साहू, सतीश चंद्राकर, भीमसेन सिन्हा एवं भाजपा पार्षद योगेश ठाकुर द्वारा दुर्ग जिलाधीश को ज्ञापन सौपा गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *