श्रीलंका ने जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में पाकिस्तान को 23 रनों से हराया

Asia Cup Final 2022: फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 170 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 147 रन ही बना सकी। इससे पहले श्रीलंका ने 2014, 2008, 2004, 1997,1986 में यह खिताब जीता था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 147 रन पर ऑल-आउट हो गई। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट प्रमोद मदुशन ने लिए। वहीं, वानिंदु हसरंगा को 3 सफलता मिली। ये तीनों विकेट 17वें ओवर में आए और यही ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। हसरंगा ने रिजवान (55), आसिफ अली (0) और खुशदिल शाह (2) को आउट किया।

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 55 रन मोहम्मद रिजवान ने बनाए। वहीं, श्रीलंका की ओर से भानुका राजपक्षे ने 45 गेंद पर 71 रन की पारी खेली। हसरंगा ने सिर्फ 21 गेंद में शानदार 36 रन बना दिए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट हारिस रऊफ ने लिए। वहीं, शादाब खान, नसीम शाह और इफ्तिखार अहमद को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने शानदार बॉलिंग की और लगातार दो गेंदों पर बाबर आजम और फखर जमान को आउट किया। पहले उन्होंने बाबर आजम को कैच आउट कराया। फिर पहली ही गेंद पर फखर जमान को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद पूरी तरह सेट हो चुके इफ्तिखार अहमद को उन्होंने कैच आउट करा दिया। इफ्तिखार ने 31 गेंद पर 32 रन बनाए।

  • पाकिस्तान को चौथा झटका चमिका करुणारत्ने ने दिया। उन्होंने मोहम्मद नवाज को 6 रन पर आउट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *