वन विभाग दैनिक वेतन भोगी आंदोलन के 24वें दिन आज शाम मशाल रैली निकालेंगे-तृतीय वर्ग का समर्थन



रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने 20 अगस्त से वन विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के आंदोलन के 24 वे दिन आज सोमवार संध्या 5:00 बजे मशाल रैली निकालकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे। संघ के संरक्षक विजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा, संरक्षक अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, जिला शाखा अध्यक्ष रामचंद्र ताण्डी, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रवक्ता विजय कुमार डागा, प्रांतीय सचिव प्रदीप उपाध्याय, शेखर सिंह ठाकुर, श्रीमती नीलिमा चंद्राकर, काजल चौहान, सुनील जारोलिया, विमल चंद कुंडू, कोषाध्यक्ष आलोक जाधव, राजकुमार शर्मा, डॉ अरुंधति परिहार, पितांबर पटेल आदि नेताओं ने आंदोलनकारियों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए शीघ्र नियमितीकरण की मांग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *