नारी जगत की जननी है। यह सर्वविदित है। उत्थान के लिए एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करें -ताम्रध्वज साहू


उतई । परिक्षेत्रिय साहू संघ पुरई के तत्वावधान में महिला प्रकोष्ठ परिक्षेत्रिय पुरई तीज मिलन समारोह ” का आयोजन कुमकुम मंगलम् भवन ग्राम -खम्हरिया में रखा गया है।यह कार्यक्रम परिक्षेत्रिय साहू संघ पुरई के सभी पदाधिकारी व ग्रामीण अध्यक्षो व ग्रामीण पदाधिकारियो व समाज के वरिष्ठ व विशिष्ट लोगो के सहयोग से कार्यक्रम संम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,अध्यक्षता उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ सुशील साहू,विशेष अतिथि उपसयोजिका महिला प्रकोष्ट जिला साहू संघ पूनम साहू, सयोजिका महिला न्याय प्रकोष्ट देहुति साहू, महिला प्रकोष्ट सहसचिव लक्ष्मी साहू,कार्यकरणीय सदस्य सीमा हिरवानी ,महिला उपाध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ पुरई,समाज सेवी हर्ष साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ कर्मा की पूजा अर्चना कर किया गया।
इन खेलों का हुआ आयोजन
गुब्बारा फूलाओ प्रतियोगिता ,मोमबत्ती जलाओ ,-गुब्बारा फोड़ो बिंदी लगाओ मटका फोड़ो ,जलेबी खाओ
पहेलियॉ बूझो -सोलह श्रृंगार,फूलेरा बनाओ व सजाओ, व्यंजन बनाओ व सजाओ, पगड़ी बांधो फुगड़ी प्रतियोगिता ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति एवं समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाते हुए समाज को सशक्त बनाना है।
इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में आगे हैं, चाहे वह राजनीतिक हो, सामजिक हो या शिक्षा सभी में अपनी क्षमता का प्रदर्शन बखूबी कर रही है।नारी जगत की जननी है। यह सर्वविदित है। उत्थान के लिए एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि संगठन में बड़ी ताकत होती है।अपने बच्चों को शिक्षा के साथ सँस्कारवान बनायें। विभिन्न खेल में विजेता महिलाओं का सम्मान प्रतीक चिन्ह से किया गया। समाज की महिलाओं द्वारा बहुंत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष पुसऊ राम साहू,उपाध्यक्ष दयाराम साहू,महासचिव उमाशंकर साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष खिलावन साहू, जनपद सदस्य राकेश हिरवानी,सरपँच गण सुखीत राम साहू,मनीष साहू,वामन साहू,रोशन साहू,जामवंत ग़जपाल सहित सामज के पदाधिकारी गण व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *