जीविका महिला स्व सहायता समूह बोरसी द्वारा 12 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

दुर्ग। बोरसी वार्ड 52 में जीविका महिला स्व सहायता समूह द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 12.09.2022 दिन सोमवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरसी में किया गया है । जिसके मुख्य अतिथि अभय जायसवाल जी जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग, अध्यक्षता जी आर गंगबेर जी प्राचार्य शा उ मा विद्यालय बोरसी, विशिष्ट अतिथि नितिन शर्मा युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग, श्रीमती रजनी रजक जी राष्ट्रपति पुरस्कृत ढोला मारू गायिका, वार्ड 52 पार्षद श्रीमती गायत्री साहू, वार्ड 51 पार्षद श्रीमती प्रेमलता साहू होंगे । जीविका महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती ललेश्वरी साहू ने बताया कि इस आयोजन में शाला परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा वार्ड के पूर्व एवं वर्तमान शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा । शाला के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी किया जाएगा । इस आयोजन में युवा शक्ति संगठन बोरसी, जीविका यूथ क्लब बोरसी, चंद्रशेखर आज़ाद ओपन रोवर क्रू दुर्ग, रानी लक्ष्मीबाई ओपन रेंजर टीम दुर्ग तथा अन्य संगठनों का विशेष सहयोग मिल रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *