उतई। चैलेंजर्स स्पोर्ट्स क्लब डूंडेरा के तत्वाधान में 17 व 18 सितंबर को दो दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी हर्ष साहू होंगे।अध्यक्षता सदस्य शिक्षा खेलकूद तथा युवा कल्याण विभाग प्रभारी नगर निगम रिसाली समीर साहू करेंगे।विशेष अतिथि एल्डरमैन तरुण बंजारे पार्षद वार्ड 36 डुंडेरा रोहित धनकर,पार्षद वार्ड 35 खिलेंद्र चंद्राकर पार्षद वार्ड 37 जोरातराई हरीश नायक समाजसेवी शैलेंद्र प्रताप सिंह होंगे।क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपए,द्वितीय 3 हजार रुपए रखे गए है।क्रिकेट प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण समारोह 18 सितंबर को मौहारी मैदान डुंडेरा में रखा गया है।
