पाटन—विप्र महिला समाज पाटन द्वारा आज तीज मिलान समारोह का आयोजन विप्र भवन पाटन में रखा गया जिसमें समाज की महिलाओं द्वारा भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना कर विभिन्न आयोजन किया गया जिसमें जलेबी दौड़,नृत्य,गीत, भगवानशंकर जी के भजन ,के अलावा सामाजिक चर्चा एवँ तीज का व्रत का महात्म्य में बताया गया जिसमे माता पार्वती ने यह व्रत भगवान शिव को प्राप्त करने के लिये किया था इसी को ध्यान में रखते हुए हिन्दू महिलाये पति की लंबी आयु के लिये इस व्रत को करती हैं इस अवसर पर विप्र समाज की अध्य्क्ष श्रीमती शशि मिश्रा, कोषाध्यक्ष ममता शर्मा, सचिव सीता दुबे ,अन्नू मिश्रा ,मंजू मिश्रा,आभा शर्मा ,रितु शर्मा, गायत्री पांडेय, नीतू पांडे, सुधा मिश्रा, निर्मला शुक्ला ,दुलारी शुक्ला ,सुशीला द्विवेदी ,ज्योति शर्मा, गरिमा शुक्ला, मंगला द्विवेदी सहित अन्य महिलाओं ने तीज मिलन समारोह का आंनद उठाया।
नगर विप्र समाज की महिलाओं ने किया तीज मिलन का आयोजन,,,
