लायंस क्लब रायपुर वेस्ट द्वारा शिक्षक सम्मान और भोजन सेवा

रायपुर–लायंस क्लब रायपुर वेस्ट द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में हीरापुर स्थित शासकीय दृष्टि बाधित स्कूल “प्रेरणा” के 10 शिक्षको का पुष्पकली और गिफ्ट देकर सम्मान किया गया. साथ ही इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष MJF लायन ईश्वर अग्रवाल की तरफ से स्कूल की छात्राओं को सुस्वादु भोजन सेवा और मिठाई वितरण भी किया गया. कार्यक्रम में स्कूल और हॉस्टल की छात्राएं, शिक्षक, वार्डन और क्लब के रीजन PRO लायन प्रेम प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष MJF लायन वीरेंद्र अग्रवाल, सचिव लायन रुद्र नारायण शर्मा, लायन अनिल गर्ग, लायन महेश पोद्दार, लायन बिनोद अग्रवाल, लायन कमल अग्रवाल, लायन रमेश अग्रवाल उपस्थित थे. कार्यक्रम बहुत ही गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *