छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने एक सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर लगातार आंदोलन व भिन्न भिन्न माध्यमों से लगातार ध्यान आकृष्ट करवाते आ रहे हैं।शासन ने अपने घोषणा पत्र में भी इस मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था।इसके लिए सहायक शिक्षकों ने 5 सितम्बर 2021 को एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया था।इसके बाद सहायक शिक्षकों की इन जायज मांगों को पूरा करने हेतु 3 माह के लिए सितंबर 2021 में कमेटी गठित की गई थी।जिसके 3 माह का समय पूर्ण होने पर कोई निष्कर्ष न निकलने से शिक्षकों द्वारा दिसंबर 2022 में 18 दिन का जंगी आंदोलन भी किया गया।उस समय भी मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं संगठन से मिलकर पुनः एक नई कमेटी द्वारा 3 माह का समय लेकर मांग पूरा करने का आश्वासन दिया गया।जिसके आज पर्यन्त 1 वर्ष पूर्ण होने पर भी कोई परिणाम नहीं निकला है। शासन की इस अनदेखी से प्रतिमाह शिक्षकों को 8 हजार से 10 हजार आर्थिक नुकसान हो रहा है।जिसके लिए दिनाँक 05/09/2022 को एकसूत्रीय मांग वेतन विसंगति को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर जागेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंपा।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष चन्द्रहास देवांगन ने बताया कि सहायक शिक्षक विगत 25 वर्षों से एक पद पर कार्यरत है।सहायक शिक्षकों को न ही क्रमोन्नति वेतनमान मिला है न ही किसी प्रकार का उच्चतर वेतनमान मिला है।उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा वेतन विसंगति को स्वीकार किया जाता है। और जल्द दूर करने की बात कही जाती है।समय समय पर कमेटियां बनने के बाद कमेटियों की निष्क्रियता के कारण सहायक शिक्षक स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपते समय छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के दुर्ग जिला के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन सौपते समय जिला अध्यक्ष दुर्ग चन्द्रहास देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष धमधा उत्तम ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्ग युवराज बेलचंदन, सचिव जितेंद्र सिँह तोमर, कोषाध्यक्ष राहुल सोनटके, रजनीकांत भारद्वाज, मिलेश्वर देशमुख,मनीष साहू सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *