जरूरमंद 20 परिवारों को प्रधान आरक्षक राजेशमणि ने दिया राशन सहित दैनिक उपयोग का सामान

उतई . कोरोना वायरस के कारण पूरे देश मे लॉकडाउन के चलते सभी काम बंद होने से दैनिक मजदूरी करने वाले के सामने जीवकोपार्जन के लिये दैनिक जीवन के उपयोग में आने वाले सामानों की खरीदी कर पाना सम्भव नही हो पा रहा है। ऐसे जरूरतमंद परिवारों को कई समाजसेवी संस्था, जनप्रतिनिधि सहयोग कर रहे है। कोरोना वायरस के हमारे योद्धा डॉक्टर , पुलिस , सफाईकर्मी भी दिन रात अपनी ड्यूटी करने के साथ साथ लोगो की मदद करने में भी पीछे नही है।

शनिवार को थाना उतई क्षेत्र के ग्राम महकाखुर्द, गाडाडीह,फेकारी, उमरपोती सहित आसपास के गरीब एवं जरूरतमंद 20 परिवार को दाल, चावल, आटा, हल्दी, मिर्ची, धनिया, नमक, चाय, शक्कर, बड़ी, आलू ,प्याज एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तु थाना उतई के प्रधान आरक्षक राजेश मणि सिंह के द्वारा वितरण किया गया जिसमे गोवर्धन महेशवरी, मंजू महेशवरी, उमा देवी राजपूत एवं अन्नपूर्णा यादव का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। राजेश मणि सिंह द्वारा जरूरतमंद 1 हजार से अधिक लोगो को निशुल्क मास्क प्रदान किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *