लाख उत्पादन प्रसंस्करण केन्द्र निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण


कांकेर. वन विभाग द्वारा लाख उत्पादन प्रसंस्करण केन्द्र निर्माण के लिए नवागांव भावगीर में स्थल का विधायक शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, कलेक्टर के.एल. चौहान, वन संरक्षक जे.आर. नायक और डीएफओ कांकेर अरविन्द्र पी.एम. द्वारा निरीक्षण किया गया। नवागांव भावगीर में नदी के किनारे 05 एकड़ में बनाये जाने वाले लाख प्रसंस्करण केन्द्र मे क्षेत्र के ग्रामीणों को रोजगार मुहैय्या कराया जाएगा। लाख उत्पादन केन्द्र में सीड लाख, चपड़ा लाख, बटन लाख आदि उत्पादन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के बेरोजगारो को रोजगार मिलेगा और जीवन यापन में मददगार होगा। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी ने कहा कि वनोपज का संग्रहण कर उचित दाम में उत्पादन केन्द्र में ही बेच सकेंगे। उत्पादन केन्द्र में वनों से बेहड़ा, हर्रा, महुआ, चार, टोरा, लाख, नागदमोथा इत्यादि वनोपज को संग्रहण कर क्षेत्र वासियों के लिए बेचने में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर सरपंच नवागांव भावगीर नरसूराम मण्डावी, एसडीओ आर.एस मण्डावी, वन विभाग के इंजीनियर गौरव तिवारी, तहसीलदार मनोज मरकाम, डिप्टी रेंजर डी.एन सोनी, वन विभाग के मैदानी कर्मचारी सहित ग्रामीणजन उपस्थि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *