बच्चों के पढ़ाई के स्तर को सुधारने के लिए शाला की छोटी बड़ी समस्याओं का तत्काल हो निदान–हर्षा लोकमनी

शासकीय प्राथमिक शाला औंधी का किया अकश्मिक निरीक्षण पाटन –भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने शासकीय प्राथमिक शाला औंधी का अकश्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पहली से पांचवी तक के बच्चों से विभिन्न प्रकार से प्रश्न किये जिसका जवाब भी बच्चों ने दिया। उक्त शाला में 165 बच्चे अध्ययनरत है इस हिसाब से स्कूल में कमरे की कमी है केवल दो कमरे एक बरामदे में 165 बच्चों को अध्ययन कराना वो भी केवल तीन शिक्षक के भरोसे जिसमे से एक शिक्षक का प्रमोशन हो चुका है जिसके बाद वहां केवल दो ही शिक्षक के भरोसे 165 बच्चों का भविष्य निर्भर रहेगा। शाला परिषर में केवल एक शौचालय है, एक और शौचालय की आवश्यकता है। मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए मिडिल और प्राथमिक दोनों शाला के लिए एक छोटा सा किचनशेड है। जो वास्तव में मिडिल स्कूल का है प्राथमिक शाला के लिए किचन शेड ही नही है जबकि दोनों स्कूल के हिसाब से लगभग 250 बच्चों का खाना बनता है खाना बनाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्राथमिक शाला में एक किचन शेड की अति आवश्यक है। शाला में बच्चों के बैठने के लिए अच्छी टाटपट्टी भी नही है। कई महीनों से शाला का बिजली बिल 15000 रु बाकी है जिसे जमा करने के लिए फंड की व्यवस्था नही है इसके लिए ग्राम पंचायत को कई बार अवगत कराया जा चुका है मगर ग्राम पंचायत द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। बच्चों को मध्यान्ह भोजन कराने थाली की कमी है ऐसी छोटी बड़ी कई समस्याएं है जिसका समय समय पर शासन प्रशासन को ध्यान दिलाया जाता रहा है मगर अब तक किसी समस्या का हल निकलते नही दिख रहा है।
श्रीमती चन्द्राकर ने कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए शासन प्रशासन को शाला की समस्याओं को दूर करने में तत्परता दिखाना चाहिए ताकि शिक्षकों का ध्यान बच्चों को निश्चिंत होकर शिक्षा देने में लग सके। बच्चों के पढ़ाई के स्तर में सुधार हो सके। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन, दीपक चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति औंधी, राजेश चन्द्राकर पूर्व सरपंच औंधी, राजू वर्मा, राजेन्द्र धीवर, शिक्षक गण सुनीता मानिकपुरी, रंजना सोनी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *