अमात गोंड समाज नागेश परिवार में धूमधाम से मनाया गया नवाखाई का पर्व


छुरा ***मुडा़गांव(कोरासी) क्षेत्र के आदिवासी अंचल के ग्राम गिधनी में अमात गोंड समाज में नवाखाई का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया देवी-देवताओं को विशेष पूजा अर्चना करके नया चावल का भोग लगाया गया परंपरा अनुसार धूमधाम के साथ मनाया गया नवाखाई को लेकर आदिवासी अमात गोंड समाज मैं बहुत उत्साह देखने को मिल रही है इसी बीच आदिवासी अंचल में नवाखाई के दिन नवा चावल का भोग बड़ादेव दूल्हा देव देवताओं को देवताओं एवं कुलदेवी तथा अपने पूर्वजों को अर्पित कर पूरे परिवार एक साथ नवाखाई का पर्व मनाया जाता है।नवाखाई पर्व पर्व में कोरिया पत्ती और नया धान का विशेष महत्व रहता है नवाखाई पर्व के दिन कोरिया पत्ता का दोना बनाकर पूजा अर्चना किया जाता है और नया प्रसाद कोरिया पत्ता पर ही ग्रहण किया जाता है इसके बाद घर की सभी छोटी-बड़ी सदस्यों को नवा जोहार अर्थात प्रणाम करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं अमात गोंड समाज में नवाखाई का पर्व भाद्रपद शुक्ला पक्ष सप्तमी के दिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया घर के आंगन में सभी परिवार बैठकर अपने बुढ़ादेव इष्ट देवी देवताओं की पूजा करते हुए नए धान की बालियां चिवड़ चावल दूध नारियल और अन्य भोग अर्पित किया गया तत्पश्चात परिवार के सभी सदस्य साथ में एक जगह बैठकर चिवड़ प्रसाद ग्रहण करते हैं और सामूहिक भोजन पश्चात बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया जाता है आपसी भाईचारा सद्भाव के प्रतीक नवाखाई में एक दूसरे को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *