उतई ।नगर पंचायत उतई वार्ड क्रमांक 12 गांधी चौक ( पुरानी बस्ती ) में पार्षद सुरता सिंह गढ़े के पार्षद निधि से लागत राशि 4 लाख से गौरा गौरी चबूतरा व साढ़हा देव व ठाकुर देव चबूतरा में ग्रेनाइट से सुसजित किया जाएगा व सार्वजनिक मंच को सिल्वर ग्रिल से घेरा किया जाएगा व एक बोर खनन मोटर पंप व टंकी व वाटर कूलर लगाया जाएगा जिसका भूमि पूजन विधिवत फूल , माला ,अगरबत्ती , चंदन , बंदन श्रीफल तोड़ कर कार्य का सुभारंभ किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी अध्यक्षता उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा विशेष अतिथि लोक निर्माण प्रभारी तोषण लाल साहू
पार्षद सुरता सिंह गढ़े प्रहलाद वर्मा वीरेन्द्र गोस्वामी सतीश चंद्राकर भीमसेन सिन्हा एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू काग्रेस कार्यकर्ता गण भावेश साहू ,मुकेश साहू धनंजय नेताम श्याम लाल ठाकुर महेंद्र ठाकुर राम कुमार ठाकुर प्रदीप ठाकुर कुबेर ठाकुर उपस्थित थे।
उतई नगर वार्ड 12 में गौरा चबूतरा एवं सांहड़ा देव का होगा सौंदर्यीकरण
