कुम्हारी के होटल व्यवसायी के घर लाखों की चोरी, चोर CCTV को तोड़कर DVR भी ले गए

विक्रम शाह ठाकुर@कुम्हारी। कुम्हारी स्थित होटल इंद्रप्रस्थ के मालिक होटल व्यवसायी अमरजीत सिंह गिल के वार्ड क्रमांक 15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित निवास में विगत रात्री को चोरी की घटना सामने आई है। चोरों द्वारा मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर कमरे में रखे अलमारी से करीब डेढ़ लाख रुपए नगद और सोने के आभूषण ले गए। गौरतलब है कि घर के मालिक परिवार सहित अपने मित्र के पुत्र के विवाह में शामिल होने विशाखापट्टनम गए हुए थे लौटकर उन्होंने पुलिस को चोरी गई सामानों की जानकारी दी। कुम्हारी थाना प्रभारी पी डी चंद्रा ने बताया की पुलिस सारी चीजों की बारीकी से जांच कर रही है आसपास के सभी सीसी टीवी फुटेज को खंगाले जा रहे हैं उम्मीद है जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होगा। फिलहाल कुम्हारी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *