महकाकला नंदघर में चाबी हैंडओवर सेरिमनी का आयोजन किया गया

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित नंद घर परियोजना जो कि एक सामाजिक पहल है, जिसके अंतर्गत लाभार्थियों के मध्य उत्तम स्वास्थ्य, पोषण, उचित सामुदायिक प्रबंधन एवं बच्चों की शालेय पूर्व शिक्षा को बेहतर करने के लिए कार्य किया जाता है। यह परियोजना महिला एवं बाल विकास के संयुक्त तत्वधान में संचालित है। इसी दिशा में उन्नत कदम उठाते हुए समुदाय के मध्य नंद घरों के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने और कम्युनिटी ओनरशिप का संज्ञान लेते हुए दिनांक 25.8.2022 को दुर्ग के पाटन ब्लाक स्थित महका कला नंद घर क्रमांक 1 और 2 मे चाबी हैंड ओवर सेरिमनी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में महका कला ग्राम के सरपंच श श्रीमती साधना वर्माएवं पंच मुख्य अतिथि थी इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों के रूप में ग्राम के अन्य सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे।

चाबी हैंड ओवर सेरिमनी का उद्देश्य नंद घर की सुरक्षा एवं वहां लगे कीमती एसेट की देखभाल को बढ़ावा देना है। उक्त चाबी हैंड ओवर सेरिमनी का संचालन नंद घर परियोजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री धर्मेंद्र साहू सर जी एवं क्लस्टर समन्वयक कुमारी धारणा बंजारे द्वारा किया गया। इस समारोह में कुल 20 लोगों ने भाग लिया एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने की सहमति भी जताई।

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में विगत 2 वर्षों से आंगनबाड़ियों को नंद घर में परिवर्तित कर सामाजिक उन्नयन की ओर उन्नत कदम उठाया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 6 जिलों में कुल 262 नंद घर संचालित हैं। दुर्ग जिले ही में कुल 101 नंद घर संचालित हैं। नंद घरों के अनुरक्षण एवम संचालन का कार्य रायगढ़ स्थित संस्था जनमित्रम द्वारा किया जा रहा है। परियोजना के प्रोग्राम ऑफिसर श्री जे पी जॉर्ज ने बताया कि आगामी 31 अगस्त तक दुर्ग के 90 नंद घरों में लगातार चाबी हैंड ओवर सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इससे समुदाय के लोगों के मध्य सुरक्षा को लेकर और सकारात्मक संदेश जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *